BPSC Factory Inspector Recruitment 2026: को लेकर बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत Factory Inspector (General / Chemistry / Pharmaceutical) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 17 पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 02 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | फैक्ट्री इंस्पेक्टर (General / Chemistry / Pharmaceutical) |
| विज्ञापन संख्या | 03/2026 |
| विभाग | श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार |
| कुल पद | 17 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू तिथि | 12 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 फरवरी 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 02 फरवरी 2026 |
| परीक्षा / इंटरव्यू | बाद में घोषित |
| एडमिट कार्ड | जल्द जारी होगा |
| चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर |
| वेतनमान | ₹53,100 – ₹1,67,800 (लेवल-9) |
| न्यूनतम आयु | आधिकारिक अधिसूचना अनुसार |
| अधिकतम आयु | 37–42 वर्ष (वर्ग अनुसार) |
| अनुभव आवश्यकता | 2 वर्ष का प्रैक्टिकल अनुभव |
| जॉब लोकेशन | बिहार |
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 02 फरवरी 2026
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 02 फरवरी 2026
- एडमिट कार्ड: जल्द जारी होगा
- परीक्षा / इंटरव्यू तिथि: बाद में सूचित की जाएगी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सभी श्रेणियों के उम्मीदवार: ₹100/-
- बैंक शुल्क: अलग से देय
- भुगतान माध्यम:
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
महत्वपूर्ण नोट:
जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में पहचान प्रमाण के रूप में आधार संख्या नहीं देते, उन्हें ₹200/- अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।
आयु सीमा (01-08-2025 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: निर्धारित नहीं
- अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष
- अधिकतम आयु (महिला UR / BC / EBC): 40 वर्ष
- अधिकतम आयु (SC / ST – पुरुष व महिला): 42 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता व अनुभव
आवश्यक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से
- इंजीनियरिंग,
- टेक्नोलॉजी, या
- मेडिसिन (केवल नियमित MBBS) में डिग्री
- राज्य सरकार द्वारा गजट में मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री भी स्वीकार्य होगी।
अनुभव:
- इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी / मेडिसिन क्षेत्र में
कम से कम 2 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव - डिग्री के दौरान की गई अधिकतम 1 वर्ष की ट्रेनिंग को अनुभव में जोड़ा जा सकता है।
भाषा ज्ञान:
- हिंदी (देवनागरी लिपि) पढ़ने-लिखने का ज्ञान अनिवार्य।
BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 पदों का विवरण
कुल पद: 17
| श्रेणी | पद |
|---|---|
| UR | 07 |
| SC | 02 |
| ST | 00 |
| EBC | 03 |
| BC | 02 |
| EWS | 02 |
| BC महिला | 01 |
| कुल | 17 |
वेतनमान व चयन प्रक्रिया
- वेतनमान: ₹53,100 – ₹1,67,800/- (लेवल-9)
- चयन प्रक्रिया:
- शैक्षणिक अंकों का मूल्यांकन
- इंटरव्यू
यह पद न केवल प्रतिष्ठित है बल्कि इसमें सरकारी सुविधाओं के साथ शानदार सैलरी भी मिलती है।
BPSC Factory Inspector Recruitment 2026 ऐसे करें आवेदन
- BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – bpsc.bihar.gov.in
- “Online Apply” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें
- फोटो, सिग्नेचर व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- फाइनल सबमिट से पहले पूरा फॉर्म चेक करें
- आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
Imported Links
| BPSC Official Website | Click Here |
| BPSC Factory Inspector Official Notification | Click Here |
मैं एक Job & Education Content Writer हूँ, मुझे सरकारी नौकरियों, भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षा अपडेट्स पर रिसर्च करने का अच्छा अनुभव है।
मैं आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करने की कोशिश करती हूँ।



