ECHS Kolkata Bharti 2026: ECHS Kolkata में मेडिकल व नॉन-मेडिकल के 42 पदों पर आवेदन शुरू

ECHS Kolkata Bharti 2026 ECHS Kolkata में मेडिकल व नॉन मेडिकल के 42 पदों पर आवेदन शुरू

ECHS Kolkata Bharti 2026: एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS), कोलकाता ने वर्ष 2026 के लिए मेडिकल, पैरा मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 42 संविदा पदों को भरा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

ECHS Kolkata Bharti 2026: ECHS Kolkata में मेडिकल व नॉन-मेडिकल के 42 पदों पर आवेदन शुरू

ECHS Kolkata Bharti 2026: भर्ती का संक्षिप्त विवरण

यह भर्ती स्टेशन मुख्यालय कोलकाता, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कोलकाता, साल्ट लेक, हावड़ा और बारुईपुर स्थित ECHS पॉलीक्लिनिक में की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सभी पदों पर नियुक्ति एक वर्ष की संविदा पर की जाएगी, जिसे आवश्यकता एवं प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

ECHS कोलकाता भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी की जाएगी:

  • आवेदन पत्रों की जांच
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)
  • दस्तावेज़ सत्यापन

साक्षात्कार का आयोजन मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।

ECHS Kolkata Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
आवेदन शुरू22 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 फरवरी 2026
इंटरव्यू सूचना24 फरवरी 2026 तक
साक्षात्कारमार्च 2026 (पहला सप्ताह)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS : ₹0
  • SC / ST / दिव्यांग / Ex-Serviceman : ₹0

ECHS Kolkata Bharti 2026 आयु सीमा (01/04/2026 के अनुसार)

  • अधिकतम आयु: पद के अनुसार 53 से 68 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी

पदों का विवरण (कुल 42 पद)

  • स्त्री रोग विशेषज्ञ – 01
  • मेडिकल ऑफिसर – 08
  • डेंटल ऑफिसर – 04
  • नर्सिंग असिस्टेंट – 03
  • डेंटल असिस्टेंट / हाइजीनिस्ट / टेक्नीशियन – 05
  • लैब टेक्नीशियन – 03
  • फार्मासिस्ट – 03
  • फिजियोथेरेपिस्ट – 01
  • DEO / क्लर्क – 01
  • ड्राइवर – 03
  • महिला अटेंडेंट – 04
  • सफाईवाला – 02
  • चपरासी – 02
  • चौकीदार – 02

शैक्षणिक योग्यता

भिन्न-भिन्न पदों के लिए MD/MS, MBBS, MDS/BDS, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, 10वीं/8वीं पास जैसी योग्यताएं निर्धारित हैं।
साथ ही अधिकांश पदों के लिए 3 से 5 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है। विस्तृत योग्यता की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

ECHS Kolkata Bharti 2026 आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.echs.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
  2. आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें
  3. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें
  4. आवेदन फॉर्म पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं
  5. आवेदन पत्र निम्न पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट या हाथों-हाथ जमा करें:

OIC Station Cell (ECHS) Kolkata
Headquarters Bengal Sub Area
246, AJC Bose Road, SSKM Hospital के पास
Alipore, Kolkata – 27

आवेदन 18 फरवरी 2026 शाम 6 बजे से पहले पहुंच जाना चाहिए।

Important Links

Official Website Click Here
Official NotificationClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp